राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं एनएमओ ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
रविवार को कटिहार के चार स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं एनएमओ के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलोक ने बताया कि शहर के टीवी सेंटर, सिरसा पंचायत भवन, शशि डालमिया वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास डिग्गी एवं गौशाला सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 750 मरीज का निशुल्क उपचार किया गया एवं दवाई भी वितरण किया गया। संघ के सेवा प्रमुख अवधेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संघ एवं एनएमओ के संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है जिसमें सैकड़ो मरीज का निशुल्क उपचार एवं दवाई वितरण किया जाता है। वहीं संघ के सेवक, समाजसेवी बबन कुमार झा ने बताया कि टीवी सेंटर कैंप का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर नगर सह संघ चालक बी के ओझा एवं रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रमेश मिश्रा के द्वारा किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टरों ने जो अपना बहुमूल्य समय दिया उनमें डॉक्टर दयानंद सिंह, डॉक्टर आशुतोष झा, डॉक्टर ऐश्वर्या सिंह, डॉ डीके भगत, डॉक्टर रीना भगत, डॉक्टर अद्वैत कुमार मंडल, डॉ रमन कुमार, डॉक्टर सौम्या कुमारी, डॉ एस भानु, डॉक्टर राजीव कुमार, जायसवाल डॉ आलोक कुमार, डॉक्टर शशी किरण, डॉक्टर आशीष कुमार, डॉक्टर निशांत मिश्रा, डॉ के एल अग्रवाल, डॉ मृणाल रंजन, डॉ आर के चौबे मुख्य रूप से शामिल थे। इस आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र मंडल ,सुमन कुमार झा, चंदन झा, अजय कुमार दास ,छाया तिवारी ,श्याम नारायण पोद्दा,र राजीव वर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि शंकर, सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
