September 20, 2026

विधायक निशा सिंह ने दो विद्यालय चाहर दिवारी व गेट निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Read Time:1 Minute, 35 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुद्धनगर एवं प्राथमिक विधालय दुर्गापुर में चाहर दिवारी सह गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक निशा सिंह के द्वारा एक समारोह आयोजित कर किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों में पंद्रह ,पंद्रह लाख रुपए की लागत से चाहरदीवारी सह गेट निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से चाहरदीवारी सह गेट निर्माण कराया जा रहा है। जिससे विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही चारदीवारी निर्माण से विद्यालय परिसर में बच्चे सुरक्षित रहेंगे। वहीं विद्यालय के स्वरूप में भी बदलाव आएगा। कार्यक्रम में जयकांत विश्वास,प्रमोद मेहता, मनोज साह,सजल मिश्रा, चंदन सिंह, भरत सिंह,परिमल मंडल, विवेक कुमार मंडल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post एचकेएम क्रिकेट क्लब की अगुवाई में 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
Next post कटिहार से अयोध्या धाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial