दर्जनों विद्यालयों का बीईओ ने किया निरीक्षण।
मौहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
शनिवार को प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने उत्क्रमित मध्य विधालय धबोल ,शाहनगर , प्राथमिक विद्यालय बभनी का ओचक निरीक्षण किया । उक्त निरीक्षण के दौरान बीईओ ने धबोल स्कूल के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार से आवश्यक दस्तावेज जांच करने के बाद स्कूल के बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर जांच पड़ताल किया । वहीं बीईओ ने उत्क्रमित मध्य विधालय शाहनगर व बभनी सहित कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक से बच्चों की उपस्थिति पंजी ,मध्यान भोजन पंजी ,स्टोर पंजी सहित कई पंजियों की जांच किया । बीईओ ने कहा कि स्कूल के जांच के दौरान सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि समय पर स्कूल का संचालन हो ,नियत समय पर स्कूल के शिक्षक विधालय पहुंचें व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई विंदुओं पर जाँच की गई है । उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर आवश्यक करवाई की जाएगी । प्राणपुर में बीईओ के निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
