May 26, 2026

आरपीएफ सहायक कमांडेंट नम आंखों से दिया विदाई ।

Read Time:3 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पदस्थापित आरपीएफ सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा सहित अन्य दो आरपीएफ के अधिकारियों के जनवरी महीने में सेवानिर्वित होने पर आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह की अध्यक्षता में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमे आरपीएफ द्वारा सभी सेवानिर्वीत अधिकारियों को फूल का बुके देते हुए साल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम ओटी पाड़ा स्थित आरपीएफ के मैदान में संपन्न हुआ।आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा वो पीढ़ी थी जिन्होंने आरपीएफ को सफल बनाने का काम किया है । उन्होंने जीरो से शुरू किया और आज देश को सशक्त फोर्स देकर जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उनकी कमी हमेशा सभी को महसूस होगी। सेवानिर्वित आरपीएफ के अधिकारीयो ने रेल मंडल में एक मिशाल कायम करते हुए कटिहार को गौरवान्वित किया है। जो अपने कर्तव्य और निष्ठा के प्रति सबको प्रेरणा देता है। वही कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पदस्थापित सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा सहित बारसोई इंस्पेक्टर बिलाल हुसैन और आरपीएफ ईस्ट पोस्ट मे पदस्थापित एएसआई पीके झा भी 31 जनवरी को सेवानिवत हुए है। आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने सेवानिवृत अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके आगे के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी। आयोजित फेयरवेल कार्यकर्म में सेवानिर्वित आरपीएफ के सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा ने कहा की कटिहार रेल मे वे वर्ष 2021 में योगदान दिए थे। जहा उनको सभी का काफी सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने सभी का जाते जाते दिल से आभार प्रकट किया। सहायक कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा की आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने अपने कार्यकाल में काफी बड़े बड़े कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। जो उन्हे हमेशा याद रहेगा। आयोजित फेयरवेल कार्यकर्म में संजय गुप्ता द्वारा एक शानदार गीत प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मौके पर आरपीएफ के ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर राकेश कुमार, दिलीप कुमार झा सहित डिविजन के कई आरपीएफ के अधिकारी और जवानो ने सेवानिर्वित अधिकारियों को माला पहनाकर नमी आखों से विदाई दिया।

Previous post दर्जनों विद्यालयों का बीईओ ने किया निरीक्षण।
Next post वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध जनों की लायंस क्लब ने की सहायता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial