मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड:- एक महिला ने तोड़ा दम, आज 10 और की निकाली जाएगी आंखें
बिहार के जूरन छपरा स्थित मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंख गंवाने वाली एक महिला की गुरुवार को मौत हो गई । मृतक महिला बंदरा प्रखंड के रामपुरदयाल गांव निवासी मोहम्मद अनवर अली की 58 वर्षीय पत्नी रुवेदा खातून के रूप में बताई गई है । इस हस्पताल में ऑपरेशन कराने वाले 65 लोगों में से अब तक 16 लोगों की आंखें निकाली जा चुकी है । शुक्रवार को 10 और लोगों की आंखें निकाली जाएगी। हॉस्पिटल की लापरवाही सामने आने के बाद गुरुवार को हॉस्पिटल के सचिव, डॉक्टर सहित 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर राज्य सरकार ने सभी पीड़ितों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की घोषणा की है। जांच टीम ने कहा है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की चूक से मरीजों में संक्रमण हुआ है। ऑपरेशन के बाद जान गवाने वाले रूबेदा के बेटे अकबर अली ने बताया कि 25 नवंबर को आई हॉस्पिटल में उसकी मां का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। वहां से घर आने के 2 दिनों के बाद 27 नवंबर को आंख में दर्द होने लगी थी ।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
