April 5, 2026

सहरसा में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी स्वर्ण व्यवसाई के दुकान से मिली 44 बोतलें

Read Time:1 Minute, 31 Second

बिहार के सहरसा में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान देसी और विदेशी शराब की बरामद हुई है ।सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा बस्ती पासी थाना इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस को 5 लीटर देसी शराब मिलीं है। और कारोबारियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई बटराहा इलाके में हुई है। जहां एक कारोबारी सोने की दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहा था। दुकान से ही शराब की बिक्री जारी थी । थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, अवर निरीक्षक वर्षा कुमारी, नरेंद्र सिंह एवं अन्य ने दुकान पर छापेमारी की, और दुकान से 4 ब्रांडों की कुल 44 बोतल शराब बरामद की गई। इस मामले में शराब कारोबारी विनोद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के बाद भादवी के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज की गई है। वही अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप का माहौल है ।

Previous post मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड:- एक महिला ने तोड़ा दम, आज 10 और की निकाली जाएगी आंखें
Next post मोतिहारी में यौन शोषण के आरोपी दारोगा के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial