May 25, 2026

डीआरएम बिल्डिंग में रेलवे अधिकारियों की बैठक डीआरएम ने किया समीक्षा ।

Read Time:2 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में डीआरएम सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रेल अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा रेल मंडल में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए रेल क्षेत्र में लंबित कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया गया। रेल मंडल में ट्रेनों की ससमय परिचालन और यात्रियों की सुविधाओ के मद्देनजर भी डीआरएम श्री कुमार द्वारा संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा आयोजित बैठक में रेल अधिकारियों द्वारा अच्छे कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रोत्साहित करने और रेल कर्मियों के वेलफेयर संबंधी कई मसलों पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर रेल अधिकारियों द्वारा डीआरएम सुरेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सभी कार्यों को पूरा करने पर हर्ष प्रकट करते हुए डीआरएम श्री कुमार को बुके प्रदान किया गया। मौके पर डीआरएम श्री कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार,सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा,सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, कमांडेंट आरपीएफ कमल सिंह सहित सभी विभाग के वरिय और अन्य रेल अधिकारीगण का मौजूद थे।

Previous post स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने रिजवान अहमद ।
Next post यात्रियों की सुविधाओं की दिशा में कमर्शियल विभाग अग्रसर : सीनियर डीसीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial