May 25, 2026

राजवाड़ा पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत भवन प्रांगण में घरेलू व परिवारिक मामलों की सुनवाई को लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम कचहरी की अध्यक्षता सरपंच ताजबून खातुन व उपसरपंच शंभू कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर उपसरपंच शंभू कुमार चौबे ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों से पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं, जिसमें आज कुल 03 मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की पहल की गई। जिसमें 02 मामलों पर सुनवाई की गई। साथ ही शेष बचे मामलों की सुनवाई हेतू अगली तारीख निर्धारित की गई। बताया पंचायत क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया गया। वहीं आयोजित ग्राम कचहरी में वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया गया।

Previous post बैटरी चोरी करते चोर को पिकअप वैन के साथ ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Next post जनता दरबार में एक मामले प्रतिवेदित हुए, निपटारा शुन्य रहा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial