पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल की समस्याओं क सदन में किया ध्यान आकृष्ट
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा के चालू सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कटिहार सदर अस्पताल, की समस्या की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि सदर अस्पताल कटिहार के परिसर में सौ बेड का मातृ -शिशु अस्पताल भवन एवं सौ बेड का अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी भवन में स्थानांतरित हो चुकी है। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में चिकित्सा सेवा बाधित है। रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में निजी चिकित्सकों से इलाज करना पड़ता है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।उन्होंने सरकार से मांग की की सदर अस्पताल कटिहार में विशेषज्ञ चिकित्सकों का पदस्थापन शीघ्र किया जाए, जिससे लोगों को अपनी चिकित्सा के लिए निजी चिकित्सकों के पास न जाना पड़ेl पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद की मांग को स्वीकारते हुए उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) मंत्री, स्वास्थ्य विभाग सम्राट चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल कटिहार में पदस्थापित विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी( स्त्री रोग एवं शिशु रोग) सहित कुल -26 चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों के द्वारा मातृ- शिशु अस्पताल, कटिहार में चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मातृ- शिशु अस्पताल कटिहार में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों के पद सृजन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन हैl
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
