November 14, 2026

अंचलाधिकारी के द्वारा अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्रखंड मुख्यालय के अंचल कार्यालय में बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के धवोल गांव में अचानक आग लगने से आधा दर्जन परिवार का घर जलकर राख हो गया। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी कटिहार के आदेश अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में अंचल पदाधिकारी के द्वारा आपदा सामग्री मुहैया कराया गया। इस दौरान प्राणपुर जिला परिषद सदस्य शैदून निशा, जन स्वराज पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुस्तफा एवं काठघर पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव उपस्थित रहे। अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी के द्वारा बताया गया कि अग्नि पीड़ित खैरुन निशा, फिरोजा खातून, खोतीजा खातून,अलीसा खातून,रुबी खातून, एवं पुतो खातून को तत्काल प्लास्टिक दिया गया बारह हजार रुपया पीड़ित के बैंक खाता में भेजा जाएगा ।

Previous post मनिहारी के हंसवर में एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया
Next post भुमि विवाद निपटारा हेतु लगाया गया जनता दरबार मे दो मामलों का निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial