November 14, 2026

छात्र-छात्राओं व युवाओं के बीच चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Read Time:2 Minute, 54 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डडंखोरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक द्वाशय में नेहरू युवा केन्द्र कटिहार व लोक स्वराज डंडखोरा की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया. मतदाता जागरूकता रैली के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित की गयी. संवाद कार्यक्रम के जरिये आसन्न लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया गया. छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान करना अत्यंत जरूरी है. बेहतर एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा मतदान के दिन अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करना चाहिए. विद्यालय के विवेक पांडेय ने छात्र-छात्राओं व युवाओं को मतदान के महत्व के विषय में अवगत कराया. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षिका राहत प्रवीण व लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि हमारे प्रत्येक अधिकार में सर्वोपरि वोट डालने का अधिकार है. अपने राष्ट्र के हित में जाति, धर्म, समाज एवं अपने निजी हितों से ऊपर उठकर हमें आवश्यक रूप से वोट डालना चाहिए. छात्र-छात्राओं को घर-घर जाकर 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वाले लोगों को आवश्यक रूप से निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए. इसके साथ ही खासकर महिला को अपने अधिकारों के प्रति और अधिक सजग रहते हुए इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ चढ़कर निभानी चाहिए. समाजसेवी सूरज गुप्ता ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अधिक से अधिक युवा मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें. इसके लिए सबको आगे आने की जरूरत है. मतदान के जरिये ही मजबूत लोकतंत्र स्थापित की जा सकती है. इस अवसर पर शिक्षक प्रभाष कुमार, सरफराज, अमृता कुमारी आदि में आसन्न लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की.

Previous post कालसर पोखर में होगा पक्की छठ घाट निर्माण कार्य, हुआ शिलान्यास
Next post भारीडीह शिव मंदिर ऐतिहासिक महा शिवरात्रि के लिए रंग रोगन शुरू, सजने लगे शिव शंकर के दरबार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial