November 14, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा निकाली गई रैली

Read Time:1 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

नेहरू युवा केंद्र कटिहार के तत्वावधान में बलरामपुर प्रखंड के अंतर्गत में महिशाल पंचायत में मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय समाजसेवी सह विधायक प्रत्याशी जगन्नाथ दास ने किया। उन्होंने मतदाता को अपने अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए का मतदान हर भारतीय नागरिक का अधिकार है और अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। एनवाईभी संगीता कुमारी, दुलाल कुमार दास ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा रैली भी निकाली गई।कार्यक्रम का संचालक स्थानीय वार्ड सदस्य प्रणव कुमार दास ने किया। मौके पर आकाश कुमार प्रमाणिक,गगन प्रमाणिक, जन्मजय कुमार दास,बिक्की कुमार दास,करणदेव दास,करण कुमार दास,रोनी कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Previous post विधान पार्षद ललन सर्राफ के प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी बनने पर बधाई
Next post श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ पाँचवें दिन श्रोता झुमते रहे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial