November 14, 2026

मनरेगा के तहत नहर में मिट्टी भराई निर्माण कार्य का शुभारंभ मुखिया सागर यादव ने की

Read Time:2 Minute, 36 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के मुखिया सागर यादव ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पूर्णिया सिमा से भानू पोद्दार के खेत तक बड़ी नहर में मनरेगा योजना से मिट्टी भराई कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। उक्त योजना की लागत राशि 04 लाख 91 हजार 500 रुपए है। मौके पर मुखिया सागर यादव ने बताया कि बड़ी नहर रामपुर कोशपाली गाँव समीप नहर में जंगली जंगल के साथ-साथ बड़ी गड्ढा व खाई हो जाने से आम-अवाम सहित किसानों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। जिसको देखते हुए विधिवत स्थानीय ग्रामीणों के बीच मनरेगा योजना से मिट्टी भराई कार्य का शुभारंभ किया गया। बताया मिट्टी भराई हो जाने से लोगों को आवाजाही में व किसानों को कृषि कार्य में सुविधा मिलेगी। साथ ही मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलेगा, जिससे मनरेगा मजदूर काफी खुश हैं। मौके पर मुखिया सागर यादव ने बताया कि खासकर मनरेगा मजदूरों को इस तहत कार्य मिल रहा है और आम आवाम सहित किसानों को कृषि कार्य सहित आवाजाही में शुलभ होगा। साथ ही नहर का भी जिर्णोद्धार हो जाएगा। कहा कि पंचायत क्षेत्र में ढलाई सड़क निर्माण, पक्की छठ घाट निर्माण, मनरेगा योजना से मिट्टी भराई के साथ विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लाभ जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं मनरेगा योजना तहत मिटटी भराई कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य दशरथ कुमार पान, वार्ड सदस्य चांद मुनि देवी, मो इसुफ, लछ्मण चौहान, सुबोध चौहान, हीरा देवी, सुरेश पासवान आदि महिला पुरुष उपस्थित थे।

Previous post बैंक कर्मी से लूट कांड में शामिल दुसरा अभियुक्त डब्लू गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
Next post माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर नमाज अदा, अकीदतमंदों में उत्साह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial