September 23, 2026

जनसंपर्क अभियान में मनिहारी पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

Read Time:1 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

लोकसभा चुनाव में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर जनसंपर्क अभियान में कटिहार से मनिहारी पहुंचे। प्रखंड के सीमा क्षेत्र राघोपुर में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में कुमारीपुर, मेदनीपुर, आजमपुर,बलदियाबारी होते हुए देर शाम नवाबगंज पहुंचे। नवाबगंज स्थित बालू टोला में प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय सिंह की अगुवाई में वीआईपी के समर्थकों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।पुछे गए एक सवाल के जवाब में तारिक अनवर ने कहा कि गठबंधन का निर्णय सर्वोपरी है और जहा भी गठबंधन के साथी मैदान में हैं उन्हें मदद करें।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव,मो शेरु, गोपाल यादव, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, चंद्रभानु गुप्त, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सिंह, पंकज यादव सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

Previous post नामांकन के बाद कार्यकर्ता बैठक का सिलसिला जारी चुनाव में मेरा मुद्दा विकास और बेरोजगारी: हिमराज
Next post आयोजित जनता दरबार में कुल सात मामलों में से दो निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial