September 23, 2026

दिलारपुर में लगी भयंकर आग से दर्जनों परिवार के आशियाने जलकर राख, कई गैस सिलेंडर ब्लास्ट लाखों का हुआ नुकसान

Read Time:2 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत सीज नं आठ में आग लगने से दर्जन भर परिवार का आशियाना जल कर राख हो गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन की गाड़ियां घंटो देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। तबतक दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया । दिलारपुर पंचायत समिति संजय मंडल, कुंदन कुमार ने बताया कि गांव के लोग खेत पर कटनी कर रहे थे तभी आग का चिंगारी धुंआ देखकर शोर मचाने लगे । इससे स्थानीय लोग भी पहुंचकर आग को बुझाने में मदद करने लगे।आग के चपेट से घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया।घर में रखा कपड़ा, पैसा, खाना पीना, गेंहु, मकई सहित अन्य सभी समान जलकर राख हो गया। वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव की लड़की का शादी होना था जिसके लिए ग्रुप लोन उठाकर पैसा लाकर घर में रखा गया था।वह पैसा भी जलकर राख हो गया।आग इतनी तेज थी कि आसपास के घर भी इसके प्रभाव में आ गए। घरों से मोटर पंप लगा कर आग के प्रवाह को कम किया गया। पीड़िता ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच वार्ड सदस्य, समिति सभी लोगों ने पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा एवं घर बनाने की राशि देने की प्रशासन से मांग की है। घटना से आसपास के क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस भी गश्ती कर रही है।खबर लिखे जाने तक एसडीएम और अंचलाधिकारी के पहुंचने की सुचना है और आग से हुई नुकसान का अंचल कर्मियों द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है।

Previous post 92 लीटर देशी शराब पकड़ी गई
Next post 12 लीटर 735 मिलीलीटर विदेशी शराब जप्त। शराब तस्कर भागने में सफल रहा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial