November 14, 2026

मनिहारी के अलीनगर दियारा में आग का तांडव,16 घर जल कर राख

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अनुमंडल के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण कांटा कोश पंचायत के अलीनगर दियारा में हुए भीषण अग्निकांड में एक तीन वर्षीय मासूम की जलकर मौके पर ही मौत हो गयी। इस अग्निकांड में कुल 16 घर जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की दोपहर की है। खाना बनाने के क्रम में किसी घर से चिंगारी उठी और देखते-देखते 16 घरों को अपने गिरफ्त में ले लिया। आस पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गाए और आग बुझाने के लिए चापाकल एवं पम्प सेट से आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे।घटना की जानकारी मनिहारी एवं अमदाबाद दमकल को दी गई लेकिन रास्ता दुरुस्त नहीं होने के कारण समय पर दमकल नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पाया। वहीं सीओ निहारिका ने बताया कि अलीनगर दियारा में 15 परिवारों के घर जले है। जिसमे एक बच्ची की भी मौत हुई है। तत्काल राहत पहुंचाई जाने की सूचना है।

Previous post पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Next post भालगौर गांव के वार्ड नंबर 7में आग का तांडव3 घर जल कर राख।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial