चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उमेश कुशवाहा ने कोढा़ में एक मंच से चुनावी सभा को किया संबोधित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के कोढा़ प्रखंड अंतर्गत दुर्गा मंदिर परिसर स्थित मैदान में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार ने वर्तमान सांसद संतोष कुमार कुशवाहा के पक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से एक मंच से चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एक तरफ देश प्रधानमंत्री भारत को मजबूत करने में लगी है और दुनिया विश्व के पटल पर प्रधानमंत्री अपना डंका बज रहा है। अन्य राष्ट्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। यह भारत के रुतबा को दर्शाता है। इन्होंने कहा कि 10 वर्षों में विश्व में पांचवी स्थान पर लाकर अर्थव्यवस्था मजबूत किया। जब क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। तभी व्यक्ति आगे बढ़ेंगे। इन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे लोगों को बाहर निकल गया है। 2047 तक देश काफी विकसित बन जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के लिए बहुत सारे योजनाएं धरातल पर लागू किया। महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय,महिलाओं के लिए घर-घर उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया। हर गरीब व्यक्ति को इलाज करने के लिए आयुष्मान योजना लागू किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 81 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 500 वर्षों से रामलला अयोध्या में टेंट में विराजमान थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भाव मंदिर बनाकर रामलाल को पुनः स्थापित किया। इन्होंने कश्मीर से 370 धारा को हटाकर देश को कश्मीर को देश में शामिल किया। उन्होंने कहा कि आज हम लोग की जिम्मेदारी बनती है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा एवं कटिहार के एनडीए के प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के चुनाव चिन्ह पर मत देकर विजयी बनाये। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने 44 वर्ष से राजनीतिक कर रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी के तरह प्रधानमंत्री अब तक नहीं देखा है।इन्होंने अपने देश के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। यह तो भारत का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। रूस, यूक्रेन की लड़ाई जब चल रही थी, तो देश के हजारों छात्र वहां फंस गए थे। इन्होंने वहां के राष्ट्रपति को फोन पर युद्ध को रूकवाते हुए भारतीय छात्रों को वहां से घर तक पहुंचाने का काम किया। नरेंद्र मोदी ने विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में सबसे आगे बढ़ गया है। इन्होंने चंद्रयान-3 को कामयाबी रूप से परीक्षण किया, जी-20 की बैठक में दर्जनों राष्ट्र से आए राष्ट्र अध्यक्ष ने मोदी जी का सम्मान किया। विश्व में सबसे बड़ा राष्ट्र भारत माना जाता है। मोदी जी के हाथ के मजबूत करने के लिए पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार संतोष कुशवाहा एवं कटिहार के एनडीए उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी को भारी मतों से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ।कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया एवं कटिहार जगत जननी का स्थान है पूर्णिया में पुराण देवी कटिहार में सती का कमर का हर रहने के कारण दोनों को नमन करते हैं। इसलिए यहां दोनों जगह सत्य की विजय होगी। लोकसभा में दोनों दो धारा की लड़ाई है। 2005 से पहले बिहार की स्थिति डरावना थी। लोग डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे। आम व्यक्ति जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का दिनदहाड़े अपहरण, हत्या हो जाता था। उसे समय ना बिजली थी, ना सड़क था, ना स्वास्थ्य का कोई इंतजाम किया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन 18 साल में न्याय के साथ बिहार का सर्वांगीण विकास किया है। पिछड़ा अति पिछड़ा के लिए 2006 में अति पिछड़ा आयोग का गठन किया और राज्य को काफी विकसित करने का काम किया है।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा एवं कटिहार के एनडीए के उम्मीदवार दुलाल गोस्वामी के तीर चिन्ह पर भारी संख्या में मत देकर विजय बनाएं। दुर्गा स्थान कोढा़ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान सांसद सह एनडीए उम्मीदवार संतोष कुशवाहा ने कहा मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे है। पूरी मोदी जी पूरी दुनिया में डंका बनाने का काम बजाने का काम कर रहे हैं। मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड, जल नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,10 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन, 10 वर्षों में 4 लेन सड़क का निर्माण किया। पूर्णिया- कटिहार,कोढा़- कटिहार सड़क का निर्माण किया। आज पूर्णिया में विश्वविद्यालय है। 500 बेड का मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बाना, पासपोर्ट कार्यालय है। कृषि कार्यालय है। मदरसा बोर्ड का कार्यालय है।सीमेंट सेंटर खुल गया है। गांव-गांव तक सड़क, बिजली पहुंच गया है। 20 वर्ष पहले यह सब व्यवस्था नहीं थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से पूर्णिया का काफी विकास हुआ है और आगे भी विकास होगा। सभा का संचालन पूर्व प्रमुख मनोज ऋषि कर रहे थे। सभा को विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान, भाजपा विधानसभा प्रभारी बबन झा, भाजपा नेता रामनाथ पांडे, लोजपा नेता विभूति पासवान, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, पूर्व विधायक शंकर सिंह, युवा नेता गौरव पासवान, भाजपा नेता ललितेश्वर झा, विनय सिंह आदि ने संबोधित किया।
