विकलांग को प्रमाण पत्र नहीं मिलने से लाभुक हो रहे है परेशान, प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया करे : उप प्रमुख
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के विकलांग सर्टिफिकेट के लिए शिविर आयोजित मे वर्ष -2022 एंव 2023 एंव 2024 का एक भी विकलांग आवेदक को विकलांग सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिलने से आक्रोश मे देखा जा रहा है। प्राणपुर प्रखंड के विकलांग बच्चे, बच्ची एवं युवा वर्ग को यूडी आईडी कार्ड नहीं मिलने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित हो रहे हैं। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक आलम ने बताया कि कई वर्षों से प्राणपुर प्रखंड में यूडीआडी कार्ड का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण विकलांग बालक, बालिका एवं वृद्ध को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पंचायत से लेकर प्रखंड प्रखंड से लेकर जिला कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी या कर्मचारी किसी न किसी कागज की कमी को बात कर लाभार्थी को टहलने का कार्य किया जा रहा है। अगर इसी तरह संबंधित विभाग के अधिकारी या कर्मचारी करते रहे, तो सरकार के द्वारा विकलांग के हित में जो कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ प्राणपुर प्रखंड के विकलांग को नहीं मिल पाएगा। उप प्रमुख मो. रफीक ने चिकित्सा पदाधिकारी प्राणपुर डॉ अभिनंदन कुमार को बुलाकर तुरंत ही विकलांग प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया।डॉ अभिनंदन कुमार ने तुरंत जिला मे बात किया। यूडीआई विभाग के अधिकारी से आश्वासन दिया।जल्द ही सभी को विकलांग प्रमाण पत्र मिल जायेगा।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
