November 14, 2026

प्राणपुर में बाढ़ आपदा की समस्या से निजात के लिये अंचल में बैठक नोडल पदाधिकारी ने किया भौतिक समीक्षा

Read Time:5 Minute, 32 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड में आने वाले बाढ़ आपदा की समस्या को लेकर अंचल कार्यालय में बैठक किया गया।बैठक की अध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सह संपर्क सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्राणपुर प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया। बैठक में अंचलाधिकारी शिखा कुमारी,उप प्रमुख मो0 रफीक सहित पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित है। बैठक में प्राणपुर प्रखंड के प्रमुख मोहम्मद रफीक ने प्रभारी पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आने वाले बाढ़ की विभीषिका से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए निजात दिलाने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा कि प्राणपुर प्रखंड के दर्जनों सड़क एवं पुल ध्वस्त हो जाने के कारण बाढ़ के मौसम में आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। इसलिए बाढ़ आने से पूर्व ही प्रखंड के पठारवार, धरहन, काठघर,सिरंडा, सहजा,उत्तरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज, गौरीपुर, प्राणपुर के ध्वस्त सड़क को मरमती करने, डायवर्सन बनाने की जरूरत है। ताकि उक्त गांव वासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो सके। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने पिछले वर्ष साहजा पंचायत की मनवरा खातून का अग्निकांड में घर जलकर स्वाहा हो गया है। लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है।जबकि इस विषय को लेकर दो बार डीएम को पत्र भी प्रेषित किया गया है। पत्र के आलोक में आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी अतुल आनंद ने पत्रांक 975, दिनांक 28 अगस्त 2022 को अंचलाधिकारी प्राणपुर को पत्र देकर अग्नि पीड़ित मनवरा खातून का आवासीय घर एवं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से दी गई है।इस विषय में अग्रतार कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन आधु हस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया जाना था। परंतु आपके द्वारा उप संबंध में प्रतिवेदन अब तक कार्यालय को नहीं मिला है। जो उच्च अधिकारी के आदेश का अवहेलना को प्रदर्शित करता है। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक के द्वारा प्राणपुर प्रखंड की कई समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक निदेशक सह नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने अंचलाधिकारी सुश्री शिखा कुमारी को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी के पत्र के आलोक में स्थल जांच कर जिला को रिपोर्ट करें ताकि अग्नि पीडि़त को मुआवजा दिया जा सके। प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार ने प्राणपुर प्रखंड में आने वाली बाढ़ की विभिषिका से निजात दिलाने के दिशा में भौतिक निरीक्षण किया।प्राणपुर प्रखंड से गुजरने वाली तटबंध का निरीक्षण अंचल कार्यालय में आपदा से संबंधित कई फाइलों का समीक्षा किया। समीक्षा के उपरांत उन्होंने कहा कि प्राणपुर प्रखंड में बाढ़ आने से पूर्व सारी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। अंचलाधिकारी सुश्री शिखा कुमारी ने कहा कि नविको का बकाया भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा। प्रखंड के जितने भी गांव सड़क संपर्क भंग हो गया है।उसे चालू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि प्राइवेट नव संचालक से संपर्क स्थापित कर पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था की जाएगी। ताकि प्राणपुर प्रखंड की जनता को किसी भी तरह की परेशानी ना हो सके। इस दिशा में राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया है। जल्दी ही इस विषय को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रंजित सिंह आदि ने भाग लिया।

Previous post जनता दरबार में 10 मामलों का निष्पादन,4 नये आवेदन प्रतिवेदित
Next post चिह्नित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र सुविधा दिलाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial