November 14, 2026

गले में फंदा लगाकर 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की।

Read Time:1 Minute, 18 Second

प्राणपुर (मौहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना अंतर्गत प्राणपुर गांव वार्ड संख्या बारह में 24 वर्षीय रूबी कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा।मृतक की मां आरती देवी ने बताया कि घर में मेरी बेटी और दो छोटे-छोटे नाती, नतनी थे। घटना की जानकारी मिलते ही बिसरे गांव में थी।तुरंत प्राणपुर अपने घर पहुंची तो देखी कि मेरी बेटी पंखे से लटकी हुई है। मृतिक तीन बहन और एक भाई है। भाई मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। जबकि दो बहन की शादी हो चुकी है। मृतिका बेंगलोर में रहकर 3 वर्ष का जीएनएम नर्स का कोर्स कर परीक्षा देकर घर वापस आई थी। जुलाई माह में रिजल्ट निकलने वाला था। मृतिका का जीजा जी मुन्ना रजक ने बताया कि मां बेटी में तू-तू में में हुआ था।

Previous post भागवत पुराण कथा का हुआ समापन
Next post रोशना थाना पुलिस ने 35 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर एक बाइक को किया जप्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial