एन एफ रेलवे के रंगिया मंडल में एनआई कार्य के कारण रेल प्रशासन द्वारा राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल के बरपेटा रोड-पाठशाला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है । इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन रेल प्रशासन द्वारा डायवर्ट करते हुए परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा । मिली जानकारी के अनुसार न्यू बंगाईगांव -गोवालपारा टाउन- कामाख्या के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें नई दिल्ली से 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 एवं 31 मई, 2024 को खुलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर से 17, 24 एवं 31 मई, 2024 को खुलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, आनंद विहार से 18 मई से 01 जून, 2024 तक खुलने वाली 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली से 31 मई, 2024 को खुलने वाली 15657 दिल्ली- कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस , चंडीगढ़ से 19, 22, 26 एवं 29 मई, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 15904 चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, देवघर से 23 एवं 30 मई, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 15925 देवघर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस देवघर से 20 एवं 27 मई, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 15625 देवघर- अगलतला एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक से 31 मई, 2024 को खुलने वाली 15647 लोकमान्य तिलक- गुवाहाटी एक्सप्रेस शामिल है। वही कामाख्या- गोवालपारा टाउन-न्यू बंगाईगांव जं. के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें में डिब्रूगढ से 01 जून, 2024 को खुलने वाली 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ से 01 जून, 2024 को खुलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 30 मई, 2024 को खुलने वाली 15632 गुवाहाटी-बाडमेर एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 25 मई एवं 01 जून, 2024 को खुलने वाली 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 22 एवं 27 मई, 2024 को खुलने वाली 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, कामाख्या से 19 मई से 02 जून, 2024 तक खुलने वाली 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस , डिब्रूगढ़ से 01 जून, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 15626 अगरतला़-देवघर एक्सप्रेस , कामाख्या से 02 जून, 2024 को खुलने वाली 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल , गुवाहाटी से 20 एवं 27 मई, 2024 को खुलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 22 एवं 29 मई, 2024 को खुलने वाली 15653 गुवाहाटी- जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। जबकि रेल प्रशासन द्वारा इन सभी ट्रेनों को पुनर्निधारित कर चलायी जाएगी जिसमे कामाख्या से 19 मई से 01 जून, 2024 तक खुलने वाली 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 60 मिनट पुनर्निधारित समय से चलायी जायेगी । जो नाहरलगून से 25 मई एवं 01 जून, 2024 को खुलने वाली 09526 नाहरलगून-हापा स्पेशल 120 मिनट पुनर्निधारित समय से चलायी जायेगी।जबकि रेल प्रशासन द्वारा इन ट्रेनों को नियंत्रित कर चलायी जाएगी। जिस दौरान नई दिल्ली से 19, 23, 26 एवं 30 जून, 2024 को खुलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
