November 6, 2026

डी एम को पत्र देकर प्राणपुर सीओ के क्रियाकलाप पर प्रमुख ने खड़े किये कई सवाल

Read Time:2 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आपदा की बैठक को लेकर अंचल अधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख दोनों के बीच सरगर्मी के दौरान बृहस्पतिवार को अंचल कार्यालय में प्रमुख के तेवर और नाराजगी आपदा बैठक को लेकर माहौल गर्म रहा। प्राणपुर प्रमुख अमीत साह जनहित में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर एक्शन मोड में दिख रहे है। बृहस्पतिवार को अंचल कार्यालय के सीओ के क्रियाकलाप पर उन्होंने कई सवाल खड़ा करते हुए डीएम को आवेदन देकर अंचल अधिकारी के कार्य शैली एवं अंचलाधिकारी का प्राणपुर कार्यालय में बहुत कम वक्त देने, एवं पूर्णिया में आवास रखकर आवागमन करने का आरोप एवं आपदा जैसी अनेकों कार्य, आमजन को काफी कठिनाइ, भूमि विवाद मामले एवं अंचल क्षेत्र में पदाधिकारी के नहीं रहने जैसी कई सवाल खड़े किए। दरअसल आपदा की बैठक होने वाली थी। जिसमें प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने के कारण अंचल अधिकारी के द्वारा बैठक 10 मिनट में स्थगित कर दिया गया था। जिसको लेकर प्राणपुर प्रमुख ने कहा कि हम यहां प्रखंड वासियों के सेवा के लिए आए हैं। आपदा जैसी बैठक एवं आपदा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह प्रखंड क्षेत्र में कई आपदाएं आती रहती है। कहीं आग लग जाता है, तो कहीं बाढ़ आ जाती है। हर साल कई गांव के गांव इस आपदा जैसी समस्याओं को झेलते विवश हैं। जिसको लेकर अंचल में किसी भी पदाधिकारी का इस तरह का लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा।प्रमुख ने डीएम से उच्चस्तरीय पदाधिकारियों से जाँच कराने की माँग किया है।

Previous post प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दुर्गागंज बनेगा मॉडल अस्पताल
Next post पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial