November 6, 2026

पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई आयोजित

Read Time:1 Minute, 50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शनिवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीपीडीपी के तहत योजना चयन हेतु विभागीय समीक्षा के लिए पंचायत समिति की बैठक प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख अनिता देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बालविकास परियोजना,मनरेगा,राजस्व,कृषि, स्वास्थ्य,बिजली, पीएचडी ,सांख्यिकी,पुलिस,आपूर्ति ,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ,पंचायत समिति,मुखिया,जिप सदस्य समेत अन्य कई विभाग के लोगों ने भाग लिया। बैठक में सीओ ,बिजली विभाग के जेई द्वारा आपात स्थिति में जनप्रतिनिधियों का फोन नही उठाने,आंगनबाड़ी में एलएस द्वारा की जा रही धांधली,प्रखंड क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने,राशन कार्ड बनाने में बिचौलियों द्वारा राशि मांगने,कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत लाभान्वित लोगों की लिस्ट की मांग करने संबंधित मुद्दों को लेकर चर्चा हुई ।बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ रणधीर कुमार,सीओ निहारिका,जिप सदस्य सुमति देवी,बीपीआरओ सोनु गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल,एमओ राजबाला सिंह,मनरेगा पीओ दीपक शर्मा,कैलाश तांती ,मुखिया एवं पंचायत समिति समेत अन्य कई विभाग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Previous post डी एम को पत्र देकर प्राणपुर सीओ के क्रियाकलाप पर प्रमुख ने खड़े किये कई सवाल
Next post पंसस ने उप प्रमुख के खिलाफ दिया आवेदन, बैठक बुलाने की मांग की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial