गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पचास हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
रविवार को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मनिहारी के नगर के गंगा तट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालु गण ट्रेन,बस ,ऑटो एवं निजी वाहनों से मनिहारी पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने अपने श्रद्धानुसार मां गंगा की पूजा की एवं गंगा में दूध ,आम अर्पित कर आरती की। वहीं गंगा किनारे लगाई गई भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र भी बनी रही। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के साथ तस्वीरें खिंचवाई ।बताते चलें की हर वर्ष के तरह इस बार भी कटिहार जिले के आसपास के लगभग सभी जिलों समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से हिंदू धर्मावलंबी मनिहारी गंगा घाट पहुंचते रहे । मालूम हो कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए भागीरथ इसी दिन गंगा को धरती पर लेकर आए थे। तभी से गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा और इसमें आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा करने से भक्तगणों का उद्धार हो जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है,ऐसी मान्यता है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यापक इंतजाम किए गए थे। चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
