November 6, 2026

खड़ी ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल, कटिहार रेफर

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के लेलहा चौक के समिप देर शाम खड़ी ट्रक से मोटरसाइकिल सवार की जबरदस्त टक्कर हुई। ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक डॉ के डी पंडित के निगरानी में प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस से कटिहार रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरंगी मनसाही निवासी ३६ वर्षीय अरुण शर्मा पिता विद्या नंद शर्मा मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे थे जहा अंधेरे में खड़ी ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गई। घायल अरुण शर्मा को सर पर चोट लगी है जिससे खुन का रिशाव हो गया था। समाजसेवी करण मानस ने काफी मशक्कत के बाद पता कर घायल अरुण के परिजनों को सूचना दे डाली है। मौके पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर उमेश राम पहुंच चुके थे।

Previous post कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन ने किया दुःख व्यक्त
Next post 12 लीटर विदेशी शराब जब्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial