November 6, 2026

पंचायत समिति सदस्य को पितृ शोक

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के बघार पंचायत के समिति सदस्य इमरान खान उर्फ लड्डू खान के पिता मुर्शीद खान का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पंचायत सहित परिवार व रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गुरुवार को परिजनों और शुभचिंतको के द्वारा मुर्शीद खान को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपूर्द -ए खाक कर दिया गया। उनके निधन पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन,प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, मुखिया पिंटू यादव,पशुपति यादव, कुंदन पासवान, संजय मंडल, कांग्रेस नेता शेरू, शेख साजिद सहित मित्र बंधुओं ने गहरा शोक जताया है।

Previous post अवैध खनन कर रहे लोडर सहित एक ट्रैक्टर जब्त 4.25 लाख की राजस्व वसूली
Next post मिट्टी खनन माफिया की अब खैर नहीं: मनिहारी पुलिस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial