अखाड़े को तय रूट पर ही चलना होगा, असामाजिक तत्वों की खैर नही: थानाध्यक्ष
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के थानाध्यक्ष पंकज आनंद की अध्यक्षता में मुहर्रम कमेटी के लाइसेंस धारी के साथ एक अहम बैठक की गई। जिसमें पर्व को लेकर शांतिपूर्ण आयोजन में योगदान देने की अपील की गई ।वही किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह आदि से पुलिस प्रशासन को अवगत कराने की अपील की।बैठक के दौरान सदस्यों ने मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु अपने विभिन्न सुझाव थाना अध्यक्ष के समक्ष रखे। जिस पर चर्चा के क्रम में मुहर्रम पर्व हेतु सभी लाइसेंस धारी अखाड़ों को अनिवार्य रूप से निर्धारित रास्तों का पालन करते हुए ही जुलूस आयोजित करने का निर्देश दिया गया ।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार से जुलूस के आयोजन के दौरान रूट बदला जाता है तो संबंधित अखाड़ा समिति पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी अखाड़ों को अपने पूरे नियंत्रण में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस आयोजित करने का निर्देश दिया। श्री आनंद ने कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों का यह मकसद होता है किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा जाए। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कमेटी के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। इस अवसर पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार मौजूद थे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
