May 26, 2026

कृषि विभाग के अपर सचिव -सह- निदेशक बवास ने आत्मा कार्यालय का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 18 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बिहार सरकार कृषि विभाग के अपर सचिव -सह- निदेशक बवास शैलेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त कृषि भवन कटिहार में आत्मा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रूप सेआईसीएआर,एनआईएनएफईटी द्वारा एससीएसपी हाई स्पीड मशीन दिया गया। जिससे जूट का बैग,फोल्डर इत्यादि बनाया जाएगा। आत्मा के सहायक निदेशक शशि काँत झा ने बताया कि आगामी 13 जुलाई 2024 से 22 जुलाई 2024 तक मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी उप परियोजना निदेशक आत्मा, कटिहार सहायक निदेशक(शष्य) प्रक्षेत्र-सह – अनुमंडल कृषि पदाधिकारी,मनिहारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कटिहार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बारसोई,सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, प्रभारी सहायक प्रसार पदाधिकारी कटिहार भाग लेगें।

Previous post अखाड़े को तय रूट पर ही चलना होगा, असामाजिक तत्वों की खैर नही: थानाध्यक्ष
Next post प्राथमिक विद्यालय परिया में छात्र-छात्राएं गणवेश में आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial