मोबाइल के नेटवर्क और महंगाई से लोगों की परेशानी, इनका पॉकेट पर भी परा अशर।
कदवा (प्रभात सिंह)
कटिहार कदवा के प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से सरकारी पदाधिकारी से लेकर मजदूर तक को मोबाइल नेटवर्क से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का रोजमर्रा की जिंदगी में मोबाइल की भूमिका अहम हो गई है। इंसान एक पल मोबाइल के बिना नहीं रह पा रहे हैं सारा कामकाज आज के दौर में 4G 5G नेटवर्क मोबाइल एप्स के द्वारा ही कार्य किया जा रहा है। सरकारी महकमा या गैर सरकारी में भी।हर विभाग के क्षेत्र में मोबाइल की अहम भूमिका हो गई है। इन सभी कठिनाइयों को लेकर जाजा पंचायत के पूर्व सरपंच तोहिद आलम ने बताया कि गांव गांव टावर होने के बावजूद कहीं एयरटेल में नेटवर्क नहीं होना या कहीं रिलायंस के जियो में नेटवर्क नहीं होना मोबाइल में टावर को छोड़ने और पकड़ने और टू टूकर मोबाइल का फोन लगने में कट जाना, क्लियर आवाज नहीं आना इन सभी परेशानियां से स्थानीय लोग काफी लंबे समय से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र में जब 2G चल रहा था तो 1G की स्पीड से काम कर रहा था अब तो 5G लॉन्च हो गया है। लेकिन 4G 2G की स्पीड में और 5G 4G की स्पीड में मोबाइल कम कर रही है। इससे प्रतीत होता है कि लोगों का पैसा कंपनी ठकने का काम कर रही है। हाल फिलहाल कुछ दिन पहले ही एयरटेल और जिओ का रिचार्ज में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों के पैकेट पर काफी असर पर रहा है। ऐसे में लोगों में चर्चा है, कि सरकार को चाहिए बीएसएनल का नेटवर्क गांव से शहर तक सुचारू रूप से चालू कर दिया जाए ताकि हम सभी अपना मोबाइल नंबर बीएसएनल में पोर्ट कर दें। और हम सभी की परेशानी से निपटारा भी हो पाऐ ऐसे में सरकार को जल्द ही इन सभी परेशानियों को देखते हुए कदम उठाने की जरूरत है। और प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क कंपनियां 28 दिन माह का किस हिसाब से जोड़कर रिचार्ज का पैसा लंबे समय से ले रहे हैं। इस बिंदुओं पर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है। सरकार एक से एक वादे चुनाव के समय करते आ रहे हैं लेकिन इस परेशानी की ओर पक्ष हो या विपक्ष किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में गरीब जनता की पॉकेट पर अतिरिक्त भार पर रही है और जनता मजबूर होकर इस परेशानी को झेल रहे हैं।
