May 26, 2026

मोर्हरम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ।

Read Time:3 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में शनिवार को मोर्हरम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की ।इस बैठक मे मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के तकरीबन 44 अखाड़ा कमिटी के खलीफा व उनके प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक में अखाड़े से जुड़े प्रतिनिधियों ने ताजिये का जूलूस निकालने के मार्ग में आनेवाली दुष्वारियों को दूर करने , जूलूस मार्ग को दुरूस्त कराने ,साफ सफाई व पथों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था किये जाने का सुझाव प्रशासन को दिया। ताजिये की जुलूस निकालने से संबंधित समय व मार्ग के संबंध मे जानकारी ली गयी।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रत्येक अखाड़ा कमिटी के अनुज्ञप्ति धारी को तय मार्ग व समय पर जुलूस निकाले जाने की अपील की।एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि 16,17 जुलाई को मोर्हरम के मौके पर ताजिये की जुलूस निकाले जाने को लेकर अखाड़ा कमिटियों को अनुज्ञप्ति प्राप्त कर लेने की ताकीद की गयी है। प्रशासन की ओर से अमन चैन के साथ मोर्हरम मनाने को लेकर मुक्कमल व्यवस्था की गयी है।जगह जगह जुलूस के मार्गों पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।जिले से महिला पुलिस बल सहित क्वीक रिस्पांस टीम की भी मांग की गयी है।बैठक में आगंतुकों के द्वारा आये प्रस्ताव का भी गंभीरता से अवलोकन किया जा रहा है।सुझावों के अनुरूप पथों के उन्नयन को लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। नगर पंचायत की ओर से ताजीये की जुलूस व इसमे शामिल जंगियों को हर संभव सहुलियतें फरामोश की जाएगी।बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक राम चन्द्र मंडल , थानध्यक्ष पंकज आनंद, रेल थानध्यक्ष जीत हेंब्रम, सीओ निहारिका, बीडीओ सनत कुमार, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, गौतम कुमार, मंजर शफी , मुखिया जार्जिस आलम , आलमगीर , सुभाष मंडल , जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, विनोद सिंह , सहित अखाड़ा कमिटी से जूड़े अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post आयोजित जनता दरबार में कुल छह मामलों में से तीन निष्पादन।
Next post मुहर्रम पर्व को लेकर प्राणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial