मुहर्रम पर्व को लेकर प्राणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित ।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
मुहर्रम पर्व को लेकर प्राणपुर के प्राणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने की । संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास द्वारा किया गया ।बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी शुश्री सिखा कुमारी एवं प्राणपुर थाना क्षेत्र से आए हुए कई मुहर्रम कमिटी के खलीफा व गणमान्य लोगो ने भाग लिया । आयोजित बैठक में मुहर्रम त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मानाए जाने की अपील की गई । बैठक में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सामाजिक एकता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानए जाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नही देने तथा सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को तुरन्त सूचना देने की अपील की गई । थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी । जुलूस की वीडियो ग्राफी भी कराया जाएगा । किसी भी तरह के हुड़दंग करने वाले बक्शे नही जाएंगे । शराब पीकर अखाड़े में आने वाले लोगों पर कठोर करवाई की जाएगी । वही जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में हमेशा ही दोनों समुदायों के लोगों द्वारा एक दूसरे के पर्व में शामिल रहकर मनाते आ रहे है ,जो एक मिसाल है । बैठक में सभी लोगो ने अपने अपने विचार रखे । मौके पर सभी पुलिस कर्मी एवं जिला परिषद सौदुन निशा , सरपंच राहिल खां, मुखिया मुजाहिद आलम, प्रमोद सिंह,शिव देव झा,जवाहर लाल मंडल,पूर्व मुखिया मनोज शाह, कादिर मंसूरी सहित कई लोग मौजूद थे ।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
