कई विद्यालय में बाढ़ का पानी आने से पठन पाठन बाधित।
संंवाददाता:-(प्रभात सिंह कदवा)
कटिहार कदवा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में बाढ़ का पानी आ जाने से कई विद्यालय का पठन पाठन सहित मध्यान भोजन भी बंद हो गया है ।इस कारण विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है ।जल स्तर में वृद्धि के कारण प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ग्रस्त हो गया है ।और विद्यालय में पानी घुसने के साथ-साथ कई मुख्य सड़कों में अब आगमन भी बंद हो गया है। जिस वजह से छात्र छात्रोंओ को विद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर के वृद्धि होने से प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भाग सजना ,नया प्राथमिक विद्यालय भाग सजना, पश्चिम टोला मध्य विद्यालय माही नगर ,उत्क्रमित विद्यालय शिकारपुर बालिका, प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर बालक, प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर ,प्राथमिक विद्यालय पश्चिम बसंतपुर, प्राथमिक विद्यालय पश्चिम बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय सिंघिया टोला उत्तर ,प्राथमिक विद्यालय बालू घाट ,प्राथमिक विद्यालय बबल रहीका , प्राथमिक विद्यालय भमरेली बिंदावरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना सहित इन सभी विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिस कारण पठन पाठन सहित मध्यान भोजन भी बंद है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भयावह स्थिति व रास्ता में पानी होने के कारण परिजन भी बच्चों को विद्यालय में भेजने से डर रहे हैं इस बात की जानकारी मध्यान भोजन प्रभारी राजेश कुमार पोद्दार ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से प्रखंड के 11 विद्यालय में पठन पाठन सहित मध्यान भोजन भी बंद है।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
