May 25, 2026

निवर्तमान बीडीओ को समारोह पूर्वक बिदाई दी गई

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के प्रखंड सभागार में समारोह आयोजित कर निवर्तमान बीडीओ रणधीर कुमार को प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कार्यालय कर्मियों द्वारा बिदाई दी गई। पिछले दिनों बीडीओ रणधीर कुमार का पूर्वी चंपारण में तबादला हो गया था। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की अपने अपने स्तर से सराहना की।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, डीसीएलआर अशोक कुमार,वर्तमान बीडीओ सनत कुमार, पूर्व अंचलाधिकारी राजेश रंजन,बीपीआरओ सोनू गुप्ता, प्रमुख अनीता देवी, मुख्य पार्षद राजेश कुमार सहित तमाम मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति के सदस्य गण मौजूद थे।

Previous post विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next post एन एफ रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार ने कटिहार रेल मंडल का किया औचक निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial