May 25, 2026

विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Read Time:2 Minute, 17 Second

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक फरही बेतोना गांवों में जर्जर विद्युत तार से भारी खतरा व आए दिन बिजली फोल्ड की समस्या आम हो गई हैं। इसके बाद भी विभाग की अनदेखी ये ग्रामीणों में रोष है। जर्जर तार के विरोध में बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण संजय मंडल, रिफो मंडल, निमाई मंडल, सोसीलाल मंडल, लख्खी मराया, कल्पना देवी, मन्नू मिस्त्री, नन्दन रॉय, प्रकाश रॉय, मनोज मंडल सहित अन्य ने बताया कि गांव मुख्य सड़क किनारे हैं करीब दो वर्षों से तार जर्जर अवस्था में है। उक्त बिजली तार में कई जगह पर फोल्ड हैं। तेज धूप और बरसात होने पर बिजली फोल्ड होकर लाइन कट जाती हैं। और बिजली एक से दो दिन तक सप्लाई होना बंद हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार इसकी जानकारी विभाग को ऑनलाइन शिकायत और मौखिक कहा गया है। लेकिन इसकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रहा है। बिजली फोल्ड होने पर हर बार निजी मिस्त्री को बुलाना पड़ता है। कई लोगों ने कहा कि एक तरफ से बिजली तार फोल्ड होने से दूसरे तरफ लगे एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर से बिजली लेना पड़ता है। जो हमेशा जान माल की खतरा बना रहता हैं। उन्होंने कहा कि जबकि एग्रीकल्चर बिजली खेती करने के लिए लगाया गया है। इसके बावजूद हम लोग विवश होकर गांव तक बिजली लाना पड़ता है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि यदि अविलंब जर्जर तार नहीं बदला गया तो सड़क पर उतरने पर विवश होंगे।

Previous post भारत गौरव स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त को होगी रवाना ।
Next post निवर्तमान बीडीओ को समारोह पूर्वक बिदाई दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial