May 25, 2026

कटिहार से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन को डीआरएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Read Time:5 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने यात्रियों की वढ़ती मांग को देखते हुए एक और जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कटिहार से अमृतसर के बीच अप डाउन में शुरू किया है। जिसे गुरुवार को कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से निर्धारित समय 11.40 दिन में डीआरएम सुरेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में कटिहार से रवाना किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने वीआईपी लाउंज में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह ट्रेन कटिहार और अमृतसर के बीच साप्ताहिक आधार पर दोनों दिशाओं में चार ट्रिपों के लिए चलेगी। ये विशेष ट्रेनें बिहार और भारत के उत्तरी भाग के बीच मौजूदा रेल सेवाओं में सुधार करेंगी, जिससे छात्र-छात्री और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के अलावा व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन संख्या 05734 कटिहार – अमृतसर विशेष 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को कटिहार से 11:40 बजे रवाना होगी और शनिवार को 00:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05733 अमृतसर – कटिहार विशेष 27 जुलाई से 17 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 04:25 बजे रवाना होगी और रविवार को 15:00 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में नवगछिया, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, चण्डीगढ़ जंक्शन, जलंधर शहर जंक्शन आदि के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए दो एसी थ्री टियर, 14 शयनयान और चार सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचे है। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ये ट्रेन सीमांचल के लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है। पहले ही दिन गुरुवार को इस ट्रेन में 3 एसी बोगी में कुल 128 में से 127 बर्थ 99.22 % बुक हुआ, जबकि स्लीपर की कुल 1008 बर्थ में से 1002 बर्थ 99.40% बुक हुआ। वही जनरल बोगी 2एस में कुल 400 सीट में से 400 की सीट की बुकिंग अर्थात 100 % बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया की पहले दिन कटिहार से कुल 556 यात्री कटिहार से टिकट बुक किए। जबकि कुल 1655 टिकट की इस ट्रेन में पहले दिन बुकिंग हुई। वही यात्रियों ने इस ट्रेन के परिचालन पर हर्ष प्रकट करते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया और इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगे भी निरंतर जारी रखने की अपील किया। ट्रेन के 3 एसी बोगी , क्या स्लीपर या जनरल बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों से जब हमने इस ट्रेन के शुरू होने के बारे में पूछा तो सभी ने संतुष्टता जाहिर करते हुए कहा कि इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से सबसे ज्यादा ज्यादा सीमांचल के लोगो को हुआ है। वर्तमान से सभी ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से अब यात्री आराम से अपने बर्थ पर यात्रा कर सकेंगे। गौरतलब है कि रेल प्रशासन द्वारा गर्मियों में मौजूदा भीड़ के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन को फिहलाल ट्रायल के रूप में शुरू किया गया है। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, एसीएम सुमित कुमार आदि रेल अधिकारीगण मोजूद थे।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री विधायक ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया
Next post अपहरण व मारपीट मामले के दो आरोपी भेजे गए जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial