May 25, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री विधायक ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया

Read Time:3 Minute, 22 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

विधानसभा के चालू सत्र में आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान कटिहार सहित पूरे राज्य में बुडको द्वारा संचालित अमृत जल आपूर्ति योजना, स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, शवदाहगृह, गंगा रिवर फ्रंट एवं अन्य अनेक निर्माणाधीन योजनाओ की नियत समय पर पूर्ण नही होने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बुडको द्वारा वर्ष 2020 तक अमृत जलापूर्ति योजना का कार्य पूरा करना था,परंतु कार्य समय पर पूरा नहीं करने से लोग दूषित जल पीने को विवश है। वही स्ट्रांम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य भी मंथर गति से चलने के कारण अभी वर्षा ऋतु में जल जमाव होने से लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि कटिहार में बुडको की योजनाएं मात्र एक सहायक अभियंता के भरोसे संचालित हो रही है।जहां अभियंताओं की कमी कार्य के ससमय पूर्ण होने में बड़ी बाधा है वहीं दूसरी ओर बुडको के परियोजना निदेशक को छःछः जिलें के प्रभार में रखने के कारण निर्माणाधीन योजनाओं के कार्य में प्रगति की आशा नहीं की जा सकती है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सरकार से बुडको में अभियंताओं की नियुक्ति के साथ ही संचालित योजनाओ को नियत अवधि में पूर्ण करने की मांग की। विभागीय मंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के मांग को स्वीकारते हुए बताया की अमृत जलापूर्ति योजना अंतर्गत कुल 36 योजनाओं को विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात सभी जलापूर्ति योजना का निविदा किया गया। निविदा के माध्यम से संवेदक का चयन करने के पश्चात योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया, जिसमें 27 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। 05 योजनाएं इकरारनामा के आलोक में पूर्ण की गई है ,किंतु variation के रूप में कुछ अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता है, जिसे कराई जा रही है एवं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। शेष बचे 04 योजनाओं में तीन योजना अगस्त 2024 तक एवं एक योजना दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।जहां तक बुडको में अभियंताओं की कमी का प्रश्न है, उसे अगले एक दो महीनो में पूर्ण कर लिया जाएगा।

Previous post मध्य विद्यालय निखरा में छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत गणवेश में आते हैं
Next post कटिहार से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन को डीआरएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial