May 25, 2026

बिजली कटौती और लो वोल्टेज से किसानों की बढ़ी परेशानी।

Read Time:1 Minute, 50 Second

नीरज कुमार (हसनगंज)

इन दिनों तेज धूप व गर्मी से लोगों का बाहर निकलना वेहाल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप व गुमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। पशु पक्षियों पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है। ऐसे प्रचंड गर्मी मे बिजली भी आंख मिचौली खेल रही है। कहीं लो वोल्टेज की समस्या तो कहीं दो फेज सीरीज का होना आम हो गया है। ऐसे में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। बता दें की कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा व रौतारा पंचायत मे अक्सर लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पर रहा है। खास कर रात्रि के समय विगत दिनों से बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं बिजली के इस रवैए से किसानों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। एक तो तेज धूप दूसरा बारिश नही होने से जहां धान की फसल के सुखाने से खेती प्रभावित हो रही है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या की वजह से बिजली मोटर पंप के नही चलने से सिंचाई मे परेशानी हो रही है। कई किसानों ने बताया की सरकार खेत तक बिजली पहुंचा कर किसानों को सुविधा मुहैया करवा रही है। वहीं ऐसे प्रचंड गर्मी व तेज धूप मे लो वोल्टेज सिंचाई मे सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न खड़ी कर रही है।

Previous post सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्यालय प्रांगण में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
Next post पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial