पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन।
(हसनगंज) निरज कुमार
प्रखंड अंतर्गत कलाकार पंचायत मे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोशपाली में एक कमरा व शौचालय का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,पूर्ब प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव,उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल,ज्योतिषकांत कुंवर,मुखिया सागर यादव,लख्खी महतो,विकास कुमार विश्वास आदि मौजूद थें। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया की नवसृजित रामपुर कोशपाली विद्यालय के स्वीकृत होने के उपरांत विद्यालय को भूमि नही रहने से भवन निर्माण नही हो रहा था। जिससे बरसात व तेज धूप के समय पठन पाठन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर फूस की झोपड़ी में बच्चे पढ़ने को विवश थें। लेकिन राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि उपलब्ध कराने के उपरांत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मेरे द्वारा अनुशंसित विधायक कोष से 15 लाख की लागत से शौचालय सहित विद्यालय हेतु एक कमरा का निर्माण कराया गया है। साथ ही छात्र छात्राओं के बैठने के लिए बेंच,डेक्स भी उपलब्ध करवाया गया है। वहीं आगे के समय में विद्यालय के शेष बचे भूमि पर चार दिवारी और अन्य कमरों का निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
