May 25, 2026

सांसद ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को किया पत्राचार

Read Time:4 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद शाह तारिक अनवर ने कटिहार रेल मंडल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्राचार के साथ साथ दूरभाष पर भी बात किया है।साथ ही अनुरोध किया कि इन कार्यों पर मंत्री स्वयं संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द इन कार्यों को निष्पादित करायेंगे। कटिहार के आम नागरिकों के साथ साथ विशेष रूप से यहां के व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके।कटिहार जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्री अनवर ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को अपने पहले पत्र मे कटिहार रेल मंडल के अधीन तेजनारायणपुर स्टेशन ( बिहार ) से भालुका रोड स्टेशन ( पश्चिम बंगाल ) लगभग तीस किलोमीटर तक नई रेल लाइन के निर्माण करवाने की ओर पहल करे। पूर्व मे भी प्रक्वालन रिपोर्ट पत्रांक संख्या W/348/CONS/TNRP-BKRD, दिनांक 04 नवम्बर 2008 के सर्वे रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड को सौप दिया गया है। और आज तक यह मामला विचाराधीन है।जन उपयोग और विशेष कर कटिहार के व्यापारियों के लिए यह बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे कटिहार से कोलकाता की यात्रा मे चार घंटे की बचत होगी। जो कि यहां के लोगो के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। श्री अनवर ने अपने दूसरे पत्र मे कोविड – 19 के लॉकडॉन के समय मे ट्रेन न. 75751/52 कटिहार – जोगबनी – कटिहार , ट्रेन न. 75739/40 कटिहार – मनिहारी – कटिहार , ट्रेन न. 75741/42 कटिहार – बारसोई – कटिहार । इन ट्रेनों के पुनः परिचालन की मांग की जिससे कटिहार जिला के आम आवाम को लाभ मिलेगा। श्री अनवर ने अपने पत्र मे लिखा कि अभी सावन महीने के पावन पर्व श्रावणी मेला को ले ट्रेन संख्या 055707 अप / 055708 डाउन जो कि कटिहार से राधिकापुर के लिए चलती है भाया कुमेदपुर,श्रावणी मेला को लेकर इस ट्रेन मे काफी भीड़ हो रही है। इससे श्रद्धालुओं को काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन मे कम से कम दो बोगी अविलंब बढ़वाया जाए। ताकि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला मे कष्टों का सामना ना करना पड़े। श्री अनवर ने एक पत्र और लिख रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मांग की ट्रेन न. 15719/15720 इंटरसिटी एक्सप्रेस का सुधानी स्टेशन एवं तेलता स्टेशन , ट्रेन न. 15960/15959 कामरूप एक्सप्रेस का बारसोई जंक्शन , ट्रेन न. 13147/13148 उत्तर बंगा एक्सप्रेस का बारसोई जंक्शन , ट्रेन न. 13173/13174 & 13175/13176 कंचनजंगा एक्सप्रेस का आजमनगर रोड स्टेशन , ट्रेन न. 13141/13142 तीस्ता तोड़सा एक्सप्रेस का आजमनगर स्टेशन पर इन सभी गाड़ियों का ठहराव आवश्यक है। इन सभी गाड़ियों को कोविड – 19 के दौरान कटिहार डिवीजन के अंतर्गत इन स्टेशनों पर से ठहराव को हटा दिया गया था। लेकिन वर्तमान समय एवं आम जनमानस के हित को देखते हुए इन सभी रेल गाड़ियों को वापस इन स्टेशनों पर ठहराव करवाया जाए।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पीसीसी पथ तथा पक्का नाला का किया लोकार्पण।
Next post जन सुराज की राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय दल के नेतृत्व का पहला अवसर दलित समाज को दिया जाएगा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial