May 25, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पीसीसी पथ तथा पक्का नाला का किया लोकार्पण।

Read Time:1 Minute, 58 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने विधायक कोष से लगभग 15 लाख रूपए की लागत से वार्ड संख्या 16 अंतर्गत नंदलाल पासवान के घर से अमीरुद्दीन मध्य विद्यालय होते हुए श्याम सुंदर चौधरी के घर तक नवनिर्मित पीसीसी पथ तथा पक्का नाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि कटिहार नगर के प्रत्येक मोहल्ले में पक्की सड़कों व पक्का नाला का निर्माण लगातार कराया जा रहा है जिससे लोगों को यातायात में कोई कठिनाई न हो । मोहल्लावासी ने बताया कि रोड एवं नाला बनने से पूर्व इस रोड की स्थिति बड़ी ही नारकीय थी। आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लोग गंदे जल को पार कर मुख पथ पर पहुंचते थे। खासकर वर्षा के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। लेकिन अब पूर्व उप मुख्यमंत्री द्वारा पक्की सड़क एवं पक्का नाला के निर्माण कराए जाने से मोहल्ला वासी काफी खुश हैं। इस अवसर पर महापौर उषा देवी, निगम पार्षद रेखा देवी, मंजू देवी, प्रमोद महतो, बबलू पासवान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, सहित स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post कटिहार के रास्ते बंगाल और नेपाल से बच्चो की तस्करी होती है:अरुण झा
Next post सांसद ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को किया पत्राचार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial