November 12, 2026

रिया सोनी शिवभक्तों के बीच समा बांधेगी

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार को मनिहारी के अम्बेडकर चौक पर बोलबम सेवा समिति द्वारा शिवभक्तों के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भजन गायिका रिया सोनी भक्ति गीतों से समां बांधेगी जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों ने भक्तों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में आने की अपील की है।इस कार्यक्रम की पुष्टि संयुक्त रूप से समिति के उपाध्यक्ष गणेश यादव और उप सचिव गणेश गुप्ता ने की है। उन्होंने सभी शिवभक्तों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। समिति के सदस्य सुनील कुमार साह ने बताया कि भक्तों के लिए पानी,शरबत की व्यवस्था रहेगी।

Previous post मध्य विद्यालय लौहिया चक बठौरा में छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत स्कूल ड्रेंस में आते हैं
Next post प्राथमिक विद्यालय देवगाँव के छात्र-छात्राएं अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और समय सारणी का पालन करते है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial