November 13, 2026

रिस्टोर के बाद पहली ट्रेन राधिकापुर कोलकाता के लिये किया रवाना ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत शुक्रवार को कुमेदपुर यार्ड में एचएसडी डीजल टैंकर के पांच बोगी डिरेलमेंट के बाद रेल प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर दिन रात कार्य करते हुए अप लाइन को भी शनिवार को सुबह 6.10 में रिस्टोर कर लिया गया। इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ धीरज चंद्र कलिता ने जानकारी देते हुए बताया कि रिस्टोर के बाद पहली ट्रेन शनिवार को सुबह 6.45 में राधिकापुर कोलकाता रवाना हुई। जबकि डाउन मैन लाइन को शुक्रवार को ही दिन 1.10 में फिट कर दिया गया था। वही इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। जबकि शनिवार को उक्त रेल खंड में ट्रेनों का परिचालन भी पूर्व की तरह सामान्य हो गया ।

Previous post रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संवाददाता सम्मेलन को किया संबोधित
Next post चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू मूसलाधार बारिश से रुका खैल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial