विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर बैठे कार्यकर्ता
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मनिहारी प्रखंड मुख्यालय के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह के नेतृत्व में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना दिया। इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना जरूरी है, ताकि राज्य को आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद मिल सके। प्रदेश युवा महासचिव रजि इमाम ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।धरने के बाद, कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बीपीआरओ सोनू गुप्ता को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में राज्य के विकास के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी शामिल किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए सरकार के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात कही।इस अवसर पर मो बहाव, सुरेन्द्र राय, हरिमोहन सिंह, दशरथ सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
