November 12, 2026

मध्य विद्यालय लोहियाचक बठौरा के छात्रों को टीएलएम कीट किया वितरण

Read Time:2 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उनासो पंचगाछी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय लोहियाचक बठौरा में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने किया।समारोह का संचालन शिक्षिका शबनम अंजूम ने किया। विधालय में शिक्षण अधिगम सामग्री का वितरण से वर्ग एक से पांच तक के 201 छात्र-छात्राओं के बीच खुशहाल देखा गया। टीएलएम कीट प्राप्त करते ही विद्यालय के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं में काफी खुश हुये। खासकर वर्ग 1व 2 के बच्चे स्कूल बैग व पानी पीने का बोतल,कलरफुल चौक, ड्राइंग पेन, व्हाइट बोर्ड पेन, नोटबुक, पेंसिल, स्केल, सिलेट,ड्राईंग बुक देखकर काफी खुश हुये। इन बच्चों को टीएलएम कीट मिलते ही इन्होंने अपने-अपने बैग के अंदर रखे सभी सामग्री को खोलकर देखना लगा और देखते ही काफी प्रफुल्लित हो उठे। मध्य विद्यालय लोहिया चक बठौरा के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि वर्ग एक के 12, वर्ग 2 में 34, वर्ग 3 में 33, वर्ग 4 में 56, वर्ग 5 में 66,टोटल 201 छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षण अधिगम सामग्री वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने बताया कि शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) से तात्पर्य किसी भी सामग्री या संसाधन से है। जिसका उपयोग शिक्षक कक्षा में छात्रों के सीखने को सुविधाजनक बनाने के लिए करते हैं। टीएलएम में विभिन्न प्रकार की सामग्रियाँ शामिल हैं। जैसे पाठ्यपुस्तकें, कार्यपुस्तिकाएँ, हैंडआउट्स, मल्टीमीडिया संसाधन, मैनिपुलेटिव्स और दृश्य सहायताएँ आदि। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका में जाहिदा सिद्दीकी,मुकर्रमूल आतिफी, शबनम अंजुम,बीबी हुर फातमा, शबाना कौसर आदि उपस्थित थे।

Previous post विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया बोलबम सेवा शिविर का उद्घाटन
Next post जनता दरबार में कुल आठ मामलों में से छह का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial