November 12, 2026

भजन संध्या की बारिश ने बढ़ाई शिव भक्तों की श्रद्धा, भावविभोर होकर कांवरिया श्रद्धालु गए जलाभिषेक करने

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अंबेडकर चौक पर बोलबम सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जलभरण के लिए आए कांवरिया भक्त भजन गायिका की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हो गए। भजन गायिका ज्योति माही ने भक्ति गीतों से सभी को भावविभोर किया, जबकि स्नेहा सरगम और अदिति राज जैसे कलाकारों ने शिवभक्तों को आनंदित कर दिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन समिति ने इस भक्ति संध्या का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने भक्ति में डूबकर शिव की आराधना की।मनिहारी के अंबेडकर चौक पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव दिलवर पासवान, उपाध्यक्ष गणेश यादव, उप सचिव गणेश गुप्ता, और कोषाध्यक्ष उदय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेला प्रभारी प्रमोद यादव, श्रीनाथ यादव, रामबचन, योगेश यादव, द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह भक्ति संध्या उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous post सोंसा धार चचरी पुल का प्राणपुर प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण।
Next post पुर्णिमा से पूर्व गंगा तट पर शिव भक्तों की भारी भीड़
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial