श्रावण माह की आखरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ी हजारों कि संख्या में श्रद्धालु।
( हसनगंज डेस्क)
सावन माह के अंतिम सोमावारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र सहित राजवाड़ा व रौतारा पंचायत स्थित विभिन्न शिवालयों मे जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की काफी भिड़ देखी गई। वहीं हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत अति प्राचीन हरखनाथ शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी सपरिवार पहुंचकर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और घंटी विहीन शिवालय में घंटी लगवाया। प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया की प्रखंड क्षेत्र की जर्जर हो रही विरासत अतिप्राचीन शिव मंदिर को माननीय प्रखंड प्रमुख द्वारा निर्णय लिया गया है,की शष्टम वित्त आयोग के द्वारा हरखनाथ शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह मंदिर प्रखंड क्षेत्र का धरोहर है। बता दें की यह शिवालय सैकड़ो वर्ष पुराना है। जिसे सौरिया के राजा द्वारा बनवाया गया था। लेकिन देख रेख के अभाव मे मंदिर काफी जर्जर हो चुका है। हालत ऐसी थी कि देवाधिदेव को समर्पित सावन माह में भी वास्तुकला को समेटे अतिप्राचीन हरखनाथ शिवालय में आसपास के ही इक्का दुक्का लोग ही पूजा अर्चना करने आते थें। अन्य दिन मंदिर की सुध लेने वाला कोई नही था। लेकिन प्रखंड प्रमुख नीलू देवी द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण करवाने की बात पर लोगों में एक उम्मीद जगी है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
