November 12, 2026

हसनगंज में धुमधाम से मनाया रक्षाबंधन।

Read Time:51 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहा जिस वजह से बहने अपने भाई के कलाई पर दोपहर बाद राखी बांधकर अपने भाइयों से रक्षा का वचन ली। वहीं भाई ने भी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप भेंट दिया। पंडित तिलकनाथ झा ने बताया की भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसलिए बहने दोपहर के एक बजकर 32 मिनट बाद शुभ मुहूर्त पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाए।

Previous post श्रावण माह की आखरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ी हजारों कि संख्या में श्रद्धालु।
Next post मनिहारी पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान सुरक्षा के लिए कड़े कदम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial