मधुबनी में स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरने से महिला की मौत।
मधुबनी के जीवाछ चौक पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है । बुधवार की शाम 4:00 बजे महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर मधुबनी बाजार जा रही थी। जिस दौरान जीवाछ चौक पर स्पीड ब्रेकर पर चढ़ते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे महिलाओं उछल कर नीचे गिर पड़ी। घटना के बाद चौक पर लोगों के भीड़ लग गई ।पति ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया ।हादसे में महिला के सर पर गंभीर चोट लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई ।घटना के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।महिला की पहचान प्रतिभा देवी 30 वर्ष के रूप में हुई है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
