November 6, 2026

पांच वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत।

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के फतेनगर पंचायत के बंगरी ग्राम में फैले बाढ़ के पानी में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक अंकित मिर्धा पिता अजय मिर्धा की मौत हो गई। बालक खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार सिंह और अंचल कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बच्चों को पानी के आसपास खेलने न दें।

Previous post क्षेत्र गस्ती के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Next post गहरे पानी में डुबने से दस वर्षीय बच्ची की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial