हसनगंज में नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव से आवागमन करने को मजबूर ।
हसनगंज प्रखंड से कोढ़ा प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर जल स्तर के बढ़ने से लोग एक बार फिर 20 रुपया किराया देकर नाव से आवाजाही करने पर विवश हैं। लगातार मूसलाधार बारिश से चांपी भसना नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इससे सात वर्ष पूर्व बाढ से ध्वस्त हो चुकी सड़क पर पानी आ जाने से लोगों को नाव का सहारा लेना पर रहा है। जल स्तर के बढ़ने से खासकर राजवाड़ा पंचायत,रौतारा पंचायत,चांपी,बियारपुर आदि क्षेत्र के खासकर एलपीजी गैस उपभोक्ता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। अक्सर इस क्षेत्र के लोगों का गैस कनेक्शन हसनगंज एचपी एजेंसी में है। और लोगों को एस्ट्रा 20 रुपया नाव का किराया देकर हसनगंज जाना पड़ रहा है। वहीं आवागमन को और सुलभ बनाने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा चचरी पुल का निर्माण किया जा रहा है। बता दें की वर्ष 2017 की बाढ़ मे हो चुकी ध्वस्त सड़क की मरम्मत नहीं होने की वजह से लोगों को प्रत्येक वर्ष बरसात में इस तरह की समस्याओं से सामना करना पड़ता है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
